Womens World Cup Semi Final: सबसे बड़े चेज के साथ उलटफेर… 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का टूटा घमंड, फाइनल में भारत

Womens World Cup Semi Final: सबसे बड़े चेज के साथ उलटफेर… 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का टूटा घमंड, फाइनल में भारत


IND W vs AUS W WCWC 2025 Semi Final: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला ऐतिहासिक साबित हुआ. इस मैच में भारत ने महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 6 विकेट से मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने लीग स्टेज की हार का हिसाब सेमीफाइनल में कंगारुओं को हराकर किया. पूरे वर्ल्ड कप में अजेय रही ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ रुक चुका है. 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. कंगारू टीम की तरफ से एलिसा हीली का बल्ला नहीं चला लेकिन फीबी लिचफील्ड ने बल्ले से गदर काट दिया. उन्होंने 93 गेंद में 119 रन की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 3 छक्के देखने को मिले. एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम के स्कोर को 338 तक पहुंचाकर जीत की नींव रख दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source




Source link