भोपाल के चौक बाजार स्थित तापड़िया कॉम्प्लेक्स में सीढ़ियों पर भगवान हनुमान का चित्र बनाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को ‘जय मां भवानी हिन्दू संगठन’ ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
.
संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सभी चित्रों को पेंट कर हटाया और लोगों को समझाया कि भगवानों के चित्र कभी भी ऐसे स्थानों पर नहीं बनाए जाने चाहिए, जहां रोज़ाना लोगों के पैर पड़ते हों।
संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सभी चित्रों को पेंट कर हटाया।
जिला अध्यक्ष रामू खटीक ने कहा कि जहां धर्म का अपमान होगा, वहां प्रतिकार अवश्य होगा। भगवानों के चित्र श्रद्धा और मर्यादा के प्रतीक हैं, उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
भोपाल महानगर मंत्री सचिन राजपूत, जिला अध्यक्ष शुभम विश्वकर्मा, सुमित राठौर, समीर दुबे समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संगठन ने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि धार्मिक प्रतीकों को सदैव सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करें।

‘जय मां भवानी हिन्दू संगठन’ ने सीढ़ियों पर भगवान के चित्र बनाने का विरोध किया।
संगठन ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने भगवानों का अपमान करने का प्रयास किया, तो उसका सार्वजनिक रूप से विरोध किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जय मां भवानी हिन्दू संगठन सदैव धर्म, संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।