भिंड जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी शहर अ
.
शहर अध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस के महापुरुषों के द्वारा दिए गये आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा की दिशा में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने आनंद धाम वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों को फल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।
वरिषठजनों को सम्मानित किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इस अवसर को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी, वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्णायक नेतृत्व दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सोपत सिंह जाटव, डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया, हलीम पठान, पान सिंह बाबूजी, संदीप मिश्रा, इरशाद अहमद, गोविंद राजावत, कुलदीप भारद्वाज, सुखप्रीत मिश्रा, शिवशंकर भदौरिया, स्नेहलता जैन सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।