अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला गाेरक्षा प्रमुख पर जानलेवा हमला: नर्मदापुरम में रुपए के लेनदेन में मारे चाकू; पीठ और हाथ में 14 टांके आए – narmadapuram (hoshangabad) News

अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला गाेरक्षा प्रमुख पर जानलेवा हमला:  नर्मदापुरम में रुपए के लेनदेन में मारे चाकू; पीठ और हाथ में 14 टांके आए – narmadapuram (hoshangabad) News


घायल दिलीप मांझी की चोटों पर उपचार कर टांके लगाएं।

नर्मदापुरम शहर के रसूलिया कंचननगर में घर के बाहर बैठे अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। तीन युवकों ने गोरक्षा प्रमुख को पीठ और हाथ में चाकू मारे। हमले के बाद आरोपी कार से भाग निकले। खून से लतपथ हालत में युवक द

.

उसके साथी सागर समेत अन्य ने उसे लेकर देहात थाने पहुंचे। थाने से पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों चोटों में 14 टांके आएं। जानलेवा हमला करने वाले युवक कार से आएं थे। जो घायल दिलीप मांझी के ही दोस्त है। रुपए के पुराने लेनदेन में हमला करने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने सचिन यादव, अक्षत और अन्य एक साथी के खिलाफ चाकूबाजी का केस दर्ज किया है।

देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे उपचार के दौरान अस्पताल में पर मौजूद रहे।

कार से आए, अभद्रता कर हमला किया पुलिस के मुताबिक फरियादी दिलीप अपने घर के सामने बैठा था। रात करीब 8.30 बजे अक्षत, सचिन यादव और अन्य एक युवक कार से आए। पहले गाली-गलौज की। फिर मारपीट। इसके बाद चाकू से दिलीप पर हमला कर दिया। दिलीप मांझी को हाथ, पसली और पीठ में चाकू लगे।

दिलीप ने बताया किसी को रुपए दिलवाए थे। वह युवक रुपए नहीं दे रहा था। मेरे पास आया तो मैंने कहा, मैं क्या कर सकता हूं। इसी बात पर विवाद हुआ। फिर हमला कर दिया।

14 टांके आएं, अस्पताल में उपचार जारी दिलीप मांझी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर राजेश धाकड़ ने बताया युवक को धारदार हथियार से चोट आई है। घाव गहरे नहीं हैं, लेकिन चोट गंभीर है। इसलिए भर्ती किया गया है। पीठ की चोट में 8 टांके और हाथ की चोट में 6 टांके आएं है। खून से लतपथ हालत में उसे लाया गया था।

तीन आरोपियों पर केस दर्ज, तलाश जारी है देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया आरोपियों में सचिन यादव, अक्षत और एक अन्य युवक शामिल हैं। तीन युवकों पर केस दर्ज किया गया है। ये सभी आपस में दोस्त भी है। आरोपियों की तलाश कर रहे है।



Source link