खरगोन के भीकनगांव-सनावद रोड पर घोड़वा घाट में शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 22 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से 5 को गंभीर हालत में खंडवा रेफर किया गया है। सभी मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बिराली से हीरापुर जा रहे थे।
.
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे घोड़वा घाट के मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार मचते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत काम शुरू किया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिराली में इन दिनों मिर्च और कपास की तुड़ाई का काम चल रहा है। काम पर आए 25 से ज्यादा मजदूर खंडवा के रहने वाले हैं और किराए पर ठहरकर रोज खेतों में जाते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों में महिलाएं, बच्चे और युवतियां शामिल हैं।
घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।
शुक्रवार को काम पर जाने के लिए बिराली से निकलने के बाद घोड़वा घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर 112 डायल कर सनावद और बेड़िया के वाहन चालक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सनावद सिविल अस्पताल पहुंचाया।
5 घायल खंडवा रेफर सनावद सिविल अस्पताल में डॉ. सार्थक, डॉ. निकिता, डॉ. साक्षी पटेल और डॉ. मिनल मंडलोई की टीम ने घायलों का इलाज किया। गंभीर रूप से घायल 5 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद खंडवा रेफर किया गया है। घायलों में महिलाएं, बच्चे और युवतियां शामिल हैं।
हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सनावद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

सभी मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बिराली से हीरापुर जा रहे थे।