चिन्नोनी थाना पुलिस ने रजौधा गांव में एक बंद घर से बिक्री के लिए रखी गई 19 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 14 हजार रुपये है। छापे के दौरान घर मालिक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
.
बंद पड़े घर में मिली शराब की पेटियां जानकारी के अनुसार, रजौधा गांव निवासी गुल्लू सिकरवार के घर में अवैध रूप से देशी शराब रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंभू दयाल बौथम के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। जब पुलिस घर पहुंची तो वह बंद मिला और अंदर किसी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं थी। तलाशी लेने पर घर से 19 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर थाने लाया गया।
आरोपी मौके से फरार पुलिस का कहना है कि यह शराब बिक्री के उद्देश्य से घर में छिपाकर रखी गई थी। आरोपी गुल्लू सिकरवार घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध शराब भंडारण और बिक्री से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी बौथम ने बताया कि रजौधा गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। मौके से 19 पेटी देशी शराब जब्त की गई है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।