जिला अस्पताल बना ‘बार’… मरीज के बेड पर छलके जाम, नर्स ने रंगे हाथों पकड़ा तो देने लगे सफाई

जिला अस्पताल बना ‘बार’… मरीज के बेड पर छलके जाम, नर्स ने रंगे हाथों पकड़ा तो देने लगे सफाई


Last Updated:

Ashoknagar Video Viral: एमपी के अशोकनगर जिला अस्पताल में कुछ लोग एक मरीज के पलंग पर बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह घटना मरीज के पलंग पर हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

समीर द्विवेदी,

Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक मरीज के पलंग पर ही कुछ लोग बैठकर खुलेआम शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मरीज के बिस्तर पर सजी महफिल
यह पूरा मामला अशोकनगर जिला अस्पताल का है. वायरल वीडियो में मरीज देवेंद्र यादव के पलंग पर उसके कुछ साथी बैठे दिख रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने वहीं पर शराब पार्टी शुरू कर दी और गिलासों में शराब डालकर पी रहे हैं. अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी की नजर जब इन लोगों पर पड़ी, तो वह उनके पास पहुंचीं. उन्होंने तुरंत इन लोगों से पूछा कि वे क्या कर रहे हैं. नर्स को आता देख, इन लोगों ने पहले तो शराब के गिलास छिपाने की कोशिश की और बहाना बनाया कि वे सिर्फ भोजन कर रहे हैं.

“अस्पताल मंदिर है, और तुम यहां शराब पी रहे हो”
हालांकि, नर्सिंग ऑफिसर चौधरी ने जब पास जाकर देखा तो उन्हें शराब का गिलास मिल गया. उन्होंने गिलास हाथ में लेकर उन्हें जमकर फटकार लगाई. वायरल वीडियो में वह यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं, कि आप लोग यहां यह करने आते हैं? हम रात-दिन आपकी सेवा करते हैं और आपको ठीक करके भेजते हैं. हमारे लिए यह अस्पताल एक मंदिर है और आप यहां बैठकर शराब पी रहे हैं. नर्सिंग ऑफिसर की इस कड़ी फटकार के बाद शराब पी रहे लोगों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. उन्होंने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जिला अस्पताल बना ‘बार’… मरीज के बेड पर छलके जाम, नर्स ने रंगे हाथों पकड़ा



Source link