पहले की मारपीट, फिर तान दी बंदूक… पंजाब के स्टार खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर हत्या

पहले की मारपीट, फिर तान दी बंदूक… पंजाब के स्टार खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर हत्या


पंजाब के लुधियाना से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, 25 साल के एक युवा स्टार कबड्डी खिलाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने सरेआम मौत के घाट उतार दिया. इस खिलाड़ी के साथ पहले मारपीट की गई, फिर गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया. लुधियाना के जगराओं में यह वारदात हुई है, जिसने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. बड़ी बात यह है कि एसएसपी दफ्तर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. कबड्डी खिलाड़ी की पहचान तेजपाल सिंह के रूप में हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source




Source link