पिकलबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता इंदौर में दिसंबर में: देशभर के 400 खिलाड़ी होंगे शामिल; विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन में मिलेगी प्राथमिकता – Indore News

पिकलबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता इंदौर में दिसंबर में:  देशभर के 400 खिलाड़ी होंगे शामिल; विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन में मिलेगी प्राथमिकता – Indore News


इंदौर में इस साल दिसंबर में राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभु ने बताया कि आगामी प्रतियोगिता की तारीख और स्थान जल्द ही फाइनल कर दि

.

उन्होंने बताया कि भारत में पिकलबॉल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, यह अब एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल बन चुका है। संघ का उद्देश्य है कि आने वाले सालों में पिकलबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने और आगे चलकर ओलंपिक स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करे।

राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल प्रतियोगिता की जानकारी देते संघ के पदाधिकारी।

विजेताओं को 10 लाख का इनाम

मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर श्रेणियां भी शामिल होंगी। देशभर से लगभग 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षण सत्र, प्रदर्शन मैच और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक खेल उत्सव का रूप लेगा। अध्यक्ष प्रभु अपने पिताजी रमेश प्रभु के नाम से 10 लाख रुपए की इनामी राशि विजेताओं को देंगे।

पिकलबॉल को भी पहचान बनाएगा शहर

सचिव डॉ. बलवंत सालुंके ने बताया कि शहर पहले से ही क्रिकेट, तैराकी, टेबल टेनिस और जिम्नास्टिक जैसे खेलों में अपनी पहचान बना चुका है। अब यह पिकलबॉल को भी अपनी नई पहचान के रूप में जोड़ने जा रहा है। मध्य प्रदेश को पिकलबॉल के प्रमुख केंद्रों में स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में इंदौर, धार, रतलाम, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर, और जबलपुर में राज्य स्तरीय चयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है और खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही प्रदेश के स्कूलों, महाविद्यालयों और स्थानीय क्लबों को भी इस पहल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इंदौर को इस आयोजन के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह शहर खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है। यहां की युवा ऊर्जा और खेल संस्कृति आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगी।



Source link