नई दिल्ली. टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे, जो जापानी ऑटोमेकर की एक ऑफ-रोड एसयूवी है, इसे मिनी फॉर्च्युनर भी कहा जाता है. हाल ही में जापान मोबिलिटी शो 2025 में इसने अपना ग्लोबल डेब्यू किया. एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह नई एसयूवी 2028 के त्योहारी सीजन के दौरान भारत में आएगी. इसका प्रोडक्शन अगस्त 2028 में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में टोयोटा की नई फसैलिटी में शुरू होने की उम्मीद है. Toyota Fortuner भारत में कंपनी के सबसे पॉपुलर और सफल मॉडल्स में शुमार किया जाता है. यही कारण है कि लॉन्च से पहले ही इस कार के बारे में मार्केट में काफी बज क्रिएट हो चुका है.
जापान में पहले होगा लॉन्च
एफजे क्रूजर भारत में टोयोटा के चौथे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में प्रोड्यूस होने वाले पहले मॉडलों में से एक हो सकता है. टोयोटा का लक्ष्य 89,000 यूनिट्स तक एनुअल प्रोडक्शन हासिल करना है, जिसमें से 40,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट मार्केट्स के लिए रिजर्व होंगी. एफजे क्रूजर सबसे पहले जापान में 2026 के मिड में सेल के लिए जाएगा.
पेट्रोल, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड
भारत में, टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे को कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 2.7L पेट्रोल, एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और एक प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं. डीजल इंजन की पेशकश नहीं की जाएगी. जापान मोबिलिटी शो में शोकेस किए गए मॉडल में 2.7L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन था, जो 6-स्पीड ECT (इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड टॉर्क कन्वर्टर) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा था. यह सेटअप, 4WD ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ, 163PS की पीक पावर और 246Nm का टॉर्क देता है.
बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस
टोयोटा एफजे क्रूजर में बॉक्सी स्टांस, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, प्रोनाउंस्ड बम्पर विद स्किड प्लेट, सी-शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स, ब्लैक्ड-आउट बी-पिलर्स, पारंपरिक डोर हैंडल्स, प्रमुख व्हील आर्चेस, फ्लैट विंडस्क्रीन, सी-शेप्ड टेललैंप्स और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील है. आयामों में, एफजे क्रूजर की लंबाई 4,575 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,960 मिमी है. इसकी कुल लंबाई फॉर्च्यूनर और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से कम है. इस ऑफ-रोड एसयूवी का व्हीलबेस 2,580 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 215 मिमी है. इंटीरियर और प्रमुख विशेषताएं लैंड क्रूजर एफजे कॉन्सेप्ट को 5-सीट्स लेआउट के साथ प्रदर्शित किया गया था, जिसमें 12.5-इंच के डुअल स्क्रीन, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सर्कुलर एसी वेंट्स, सनरूफ और टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट शामिल हैं. एसयूवी में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम है जिसमें मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड है.