भारत के लिए वरदान बना ये कैच ड्रॉप, मिल गया फाइनल का टिकट, ऑस्ट्रेलिया ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

भारत के लिए वरदान बना ये कैच ड्रॉप, मिल गया फाइनल का टिकट, ऑस्ट्रेलिया ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी


India Enters Into ICC Womens World Cup 2025 Final: भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम नवी मुंबई में खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है.

भारत के लिए वरदान बना ये ‘कैच ड्रॉप’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में एक पल ऐसा भी आया जब भारत यह मैच हार सकता था, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स के ‘कैच ड्रॉप’ ने पूरा पासा पलट दिया. भारत को जब जीत के लिए 42 गेंदों पर 55 रन चाहिए थे, तभी जेमिमा रोड्रिग्स का 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच छूट गया. जेमिमा रोड्रिग्स उस दौरान 119 गेंदों पर 106 रन बनाकर खेल रहीं थी. जेमिमा रोड्रिग्स 44वें ओवर में एनाबेल सदरलैंड की दूसरी गेंद पर हवा में शॉट खेल बैठीं, लेकिन मिड ऑफ पर ताहलिया मैक्ग्रा ने उनका आसान सा कैच टपका दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


मिल गया फाइनल का टिकट

जेमिमा रोड्रिग्स ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी. यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. अगर उस स्थिति में जेमिमा रोड्रिग्स का विकेट गिर जाता तो भारत यह मैच हार भी सकता था. भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड की 119 रन की पारी के दम पर 338 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन की पारी की बदौलत 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.

भारतीय टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में

भारतीय टीम तीसरी बार महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले भारतीय टीम 2005 और 2017 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है. दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था. ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन बनाए थे. 216 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी और 98 रन से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी. 2017 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था. भारत का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे. 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और 9 रन के मामूली अंतर से वर्ल्ड कप जीतने का मौका चूक गई.





Source link