मना करते रह गए अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल ने कर दी देरी, रन आउट भी हुए, चोट भी लगी

मना करते रह गए अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल ने कर दी देरी, रन आउट भी हुए, चोट भी लगी


Last Updated:

Axar Patel Run Out: अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में रन आउट होकर न सिर्फ टीम को परेशानी में डाला बल्कि खुद को इंजर्ड भी कर बैठे.

अक्षर पटेल रन आउट

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 के दौरान अक्षर पटेल न सिर्फ गैर जिम्मेदाराना तरीके से रन आउट हुए बल्कि खुद को चोटिल भी करवा बैठे. MCG में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच जारी है. जहां टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की कंगारू गेंदबाजों के आगे अग्नि परीक्षा जारी है.

हड़बड़ी पड़ी भारी
फुल बॉल को अक्षर पटेल ने ड्राइव किया. गेंद बाउंड्री तक गई. तेजी से दो रन दौड़ने के बाद अक्षर पटेल तीसरा रन चुराना चाहते थे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने उन्हें वापस भेज दिया और रन आउट का मौका बन गया. अक्षर पटेल अपनी क्रीज की ओर वापस लौटना चाहते थे, लेकिन फिसलकर मैदान पर गिर गए. दोबार उठकर डाइव भी लगाई, लेकिन विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने उनके बल्ला अंदर डालने से पहले ही बेल्स गिरा दी.

axar patel run out

47 रन पर आधी टीम आउट
यहां टिम डेविड के थ्रो की भी तारीफ करनी होगी. अक्षर पटेल न सिर्फ रन आउट हुए बल्कि खुद को चोटिल भी कर बैठे. 12 गेंद में सात रन की पारी का अंत हुआ और भारत ने 7.3 ओवर में महज 47 रन पर ही अपना पांचवां विकेट गंवा दिया.

अकेले अभिषेक शर्मा ने संभाला मोर्चा
बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा भारत की ओर से एकमात्र प्लेयर रहे. जिन्होंने बल्ले से लड़ाई की और अर्धशतक ठोका. वैसे हर्षित राणा ने उनका बखूबी साथ निभाया, जिन्हें शिवम दुबे से आगे बैटिंग के लिए भेजा गया था. छठे विकेट के लिए दोनों के बीच 56 रन की अहम साझेदारी हुई. हर्षित राणा ने 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

मना करते रह गए अभिषेक शर्मा, अक्षर ने कर दी देरी, रन आउट भी हुए, चोट भी लगी



Source link