राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडला में ‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘साइबर जागरूकता दौड़’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें लोगों को राष्ट्रीय एकता और साइबर सुरक्षा के प्रति ज
.
मंत्री संपतिया उइके ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ सरदार पटेल तिराहे से शुरू होकर महात्मा गांधी स्टेडियम तक निकाली गई। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ जवानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
एकता और साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ
दौड़ के समापन पर महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और साइबर जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और थानों में भी एकता दिवस की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंत्री बोलीं- सरदार पटेल की सोच ने देश को जोड़ा
मंत्री संपतिया उइके ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि और मजबूत नेतृत्व के कारण आज भारत एक सूत्र में बंधा है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
कलेक्टर बोले- “राष्ट्र की अखंडता का संदेश” कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर जिलेभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

साइबर सुरक्षा पर भी दिया जोर
वहीं एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि इस दौड़ के माध्यम से लोगों को समरसता और भाईचारे के साथ-साथ साइबर सुरक्षा का भी संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में जिलेभर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए थे। ‘साइबर अवेयरनेस रन’ उसी अभियान का हिस्सा है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सीआरपीएफ कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी, सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से माहौल गूंज उठा।
देखें आयाेजन की तस्वीरें




