सतना में 3 अवैध क्लीनिक, 2 मेडिकल स्टोर सील: उचेहरा में ड्यूटी टाइम में प्राइवेट प्रैक्टिस पर मिला मेडिकल ऑफिसर, शोकॉज नोटिस जारी – Satna News

सतना में 3 अवैध क्लीनिक, 2 मेडिकल स्टोर सील:  उचेहरा में ड्यूटी टाइम में प्राइवेट प्रैक्टिस पर मिला मेडिकल ऑफिसर, शोकॉज नोटिस जारी – Satna News


सतना के मझगवां और नागौद ब्लॉक में गुरुवार को स्वास्थ्य, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरे दिन अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की। गुप्तगोदावरी में 3 क्लीनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील किए गए। नागौद में आधा दर्जन से ज्यादा क्लीनिकों की ज

.

गुप्तगोदावरी में 3 क्लीनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील

नयागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) इंचार्ज डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में गुप्तगोदावरी में कार्रवाई हुई। उनके साथ एसडीपीओ राजेश सिंह बंजारे, टीआई डीआर शर्मा और पुलिस बल मौजूद रहा।

जांच के दौरान किसी भी संचालक ने क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालित करने का लाइसेंस या पंजीयन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसलिए तीनों क्लीनिक और दो मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए। एक क्लीनिक में महिला मरीज भर्ती भी मिली।

टीम सबसे पहले पटेल क्लीनिक और पटेल मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां एक महिला मरीज उपचाररत मिली। संचालक क्लीनिक का पंजीयन और मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सके। दोनों प्रतिष्ठान सील कर दिए गए।

जनता क्लीनिक और पवन क्लीनिक पर भी कार्रवाई

इसके बाद जनता क्लीनिक (अस्पताल) और मेडिकल स्टोर की जांच हुई। यहां भी संचालन अवैध मिला और टीम ने इन्हें सील कर दिया। पवन क्लीनिक (अस्पताल) में भी पंजीयन न मिलने पर क्लीनिक सील किया गया। वहीं इसी परिसर में चल रहे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस वैध पाया गया। टीम ने पाया कि सभी क्लीनिकों के बाहर “अस्पताल” लिखा है, यानी यहां मरीजों को भर्ती भी किया जाता है।

पवन क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है।

नागौद में क्लीनिक देखते ही प्रैक्टिशनर भागा

नागौद मुख्यालय में तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और टीआई अशोक पाण्डेय की टीम ने एक दर्जन से अधिक क्लीनिकों का निरीक्षण किया। गोपाल टोला में एक प्राइवेट प्रैक्टिसनर टीम को देखते ही आधी शटर गिराकर भाग गया। ये क्लीनिक वर्तमान में मध्य प्रदेश उपचाच्य गृह तथा रुजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 और नियम 1977 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं हैं।

डॉक्टर की जगह उनका बेटा बैठा मिला

डॉ. ध्रुव व्यास की क्लीनिक में जांच के दौरान उनका पुत्र बैठा मिला। डॉ. मंसूरी टीम को देखते ही फरार हो गए। बाकी सभी क्लीनिक बंद मिले। यह कार्रवाई अवैध क्लीनिक संचालन की शिकायत पर की गई।

सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। आम लोगों ने शिकायत की थी कि यहां पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसएन प्रसाद ड्यूटी के दौरान अग्रवाल मेडिकल एंड जनरल स्टोर में निजी प्रैक्टिस करते हैं।

निरीक्षण में मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के नाम का बोर्ड और परामर्श के लिए अलग केबिन मिला। दवा बिक्री के अभिलेखों में सभी दवाएं डॉक्टर द्वारा लिखी हुई पाई गईं। इस पर डॉ. एसएन प्रसाद को शोकॉज नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।



Source link