Women’s World Cup 2025 AUS vs IND: वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो हर भारतीय फैंस खुशी से झूम उठा. एक तरफ जहां मैदान पर खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे तो वहीं पूरा देश बेटियों पर गर्व कर रहा था. इस मोमेंट को और खास बना दिया कॉमेंट्री कर रहे दिग्गज इयान बिशप ने. टीम इंडिया की जीत के पल को डिस्क्राइब करते हुए उन्होंने रोंगटे खड़े करने वाली कमेंट्री की. उनकी आवाज में जो जोश था, वो काबिले तारीफ रहा. अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे बिशप ने टीम इंडिया की इस जीत को अविश्वसनीय करार दिया और अपने शब्दों से सभी का दिल जीत लिया.
आईसीसी ने टीम इंडिया की जीत के पल में बिशप की कॉमेंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो ने 9 साल पुरानी यादें ताजा कर दीं. वीडियो में बिशप कह रहे हैं कि भारतीय टीम ने कमाल कर दिया. इस टीम ने महिला वनडे इतिहास में संभवत सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया, जेमिमा रोड्रिग्स ने एक असाधारण पारी खेली.निश्चित रूप से जीवन की सबसे यादगार पारी.
9 साल पुरानी यादें कैसे हुई ताजा?
अब सवाल ये है कि आखिर 9 साल पुरानी यादें कैसे ताजा हुईं तो जान लीजिए 9 साल पहले का कनेक्शन 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप से है, जिसमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को मात देकर खिताब जीता था. फाइनल में विंडीज को वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे, यह आसान नहीं था, क्योंकि विंडीज के 6 विकेट गिरे गए थे. आखिरी ओवर बेन स्टोक्स करने आए थे. सभी को लगा कि इंग्लैंड जीत रही है, लेकिन कार्लोस ब्रेथवेट ने कुछ और ही सोच रखा था.
On this day in 2016 – West Indies need 19 runs from the final over to win the World Cup
Then Carlos Brathwaite smashed 6, 6, 6, 6 – the Greatest finish ever followed by the famous words from Ian Bishop. pic.twitter.com/scwcf6JhfX
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 3, 2023
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर मैच 2 बॉल पहले ही खत्म कर दिया था. यह एक ऐतिहासिक पल था, जिसने पलक झपकते ही मैच का रुख पलटा दिया और विंडीज चैंपियन बनी. उस फाइनल में भी बिशप कॉमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने अपने जोश से सभी फैंस को दीवाना बना लिया था.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल का लेखा जोखा
अगर सेमीफाइनल की बात करें तो भारत ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया. नवी मुंबई मं खेले गए इस मुकाबले में कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 339 रनों का टारगेट लगा दिया, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत ने 339 रन का टारगेट 48.3 ओवर में हासिल किया और तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई. टीम ने विमेंस वनडे का सबसे बड़ा रन चेज किया है. सेमीफाइनल की हीरो जेमिमा रॉड्रिग्ज रहीं, जिन्होंने 127 रनों की नाबाद पारी खेली. वो वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बनीं.
ये भी पढ़ें: ये हार कभी नहीं भूलेगा ऑस्ट्रेलिया, भारत की बेटियों ने कंगारू टीम को दिया बड़ा ‘जख्म’, बदल गया 8 साल का इतिहास