अनऑफिशियल टेस्ट- पंत की फिफ्टी से भारत-ए की वापसी: जीतने के लिए 156 रन चाहिए; साउथ अफ्रीका-ए की दूसरी पारी 199 रन पर सिमटी

अनऑफिशियल टेस्ट- पंत की फिफ्टी से भारत-ए की वापसी:  जीतने के लिए 156 रन चाहिए; साउथ अफ्रीका-ए की दूसरी पारी 199 रन पर सिमटी


बेंगलुरु4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऋषभ पंत अपनी पारी के दौरान शॉट खेलते हुए। में

पैर की चोट के बाद वापसी कर रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत की नाबाद फिफ्टी से भारत-ए ने वापसी कर ली है। शनिवार को स्टंप्स तक टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 64 और आयुष बडोनी शून्य रन पर वापस लौटे हैं।

बेंगलुरु स्टेडियम में तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 199 रन पर सिमट गई। पहली पारी में मिली 105 रन की बढ़त की मदद से साउथ अफ्रीका ने भारत को 275 रन का टारगेट दिया है। साउथ अफ्रीका से दूसरी पारी में लेसेगो सेनोकवाने और जुबैर हमजा ने 37-37 रन की पारी खेली। भारत से तनुष कोटियान ने 4 विकेट लिए। उन्होंने पहली इनिंग में भी 4 विकेट चटकाए थे।

SA-A ने पहली पारी में 309 बनाए थे। टीम से जुबायर हमजा और रुबिन हरमन ने फिफ्टी लगाई थी। वहीं भारत की पहली पारी 234 रन पर सिमट गई थी। टीम से आयुष म्हात्रे ने 65 रन बनाए थे। SA-A से प्रनेलन सब्रायन ने 5 विकेट लिए थे।

पंत 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पंत 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत की खराब शुरुआत 275 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी IND-A की शुरुआत खराब रही। दूसरी पारी में भारत ने आयुष महात्रे का स्कोर 12 रन पर गंवा दिया। पहली इनिंग में फिफ्टी लगाने वाले आयुष 6 ही रन बना सके। उन्हें तशेपो मोरेकी ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडीक्कल को 5 रन पर ओखुले सेले ने बोल्ड कर दिया। साई सुदर्शन को 12 रन पर तशेपो मोरेकी ने LBW करके भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

पंत-पाटीदार ने 87 रन जोड़े 32 रन पर 3 विकेट खोने के बाद ऋषभ पंत और रजत पाटीदार ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। पाटीदार 5 चौके के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तियान वैन वूरेन ने आउट किया। हालांकि पंत ने अपनी फिफ्टी पूरी की। वे 81 बॉल पर 64 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत 8 चौके और 2 सिक्स लगा चुके हैं। उनका साथ आयुष बडोनी दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका से मोरेकी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

ऋषभ पंत और रजत पाटीदार ने 87 रन की साझेदारी की।

ऋषभ पंत और रजत पाटीदार ने 87 रन की साझेदारी की।

अफ्रीकी पारी 199 पर सिमटी साउथ अफ्रीका-ए ने शुक्रवार के स्कोर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। गुरनूर बरार ने जॉर्डन हरमन को 12 रन पर पवेलियन भेजा दिया। मानव सुथार ने उनका कैच लपका। इसके बाद लेसेगो सेनोकवाने ने जुबैर हमजा के साथ मिलकर 54 रन जोड़े। मानव सुथार ने हमजा को बोल्ड करके फिफ्टी पार्टनरशिप तोड़ी। हमजा ने 7 चौकों की मदद से 37 रन बनाए।लसेगो सेनोकवाने को 37 रन पर ही तनुष कोटियान ने ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। कप्तान एकरमैन को 5 रन पर तनुष ने बोल्ड किया।

साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट 95 रन पर गंवाए 104 पर 4 विकेट खोने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम के आखिरी 6 विकेट 95 रन ही जोड़ पाए। तनुष कोटियान ने 4 बैटर्स को पवेलियन भेजा। रुबिन हरमन 15, रिवाल्डो मूनसामी 6 और तियान वैन वूरेन को 3 रन पर अंशुल कम्बोज ने पवेलियन भेजा। गुरनूर बरार को 2 और मानव सुथार ने एक विकेट मिला।

तनुष कोटियान मैच में 8 विकेट ले चुके हैं।

तनुष कोटियान मैच में 8 विकेट ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link