अमरकंटक का रामघाट 51 हजार दीपों से जगमगाया: मप्र स्थापना दिवस पर राज्यमंत्री ने की नर्मदा आरती, गायकों ने भजन पेश किए – Anuppur News

अमरकंटक का रामघाट 51 हजार दीपों से जगमगाया:  मप्र स्थापना दिवस पर राज्यमंत्री ने की नर्मदा आरती, गायकों ने भजन पेश किए – Anuppur News


अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक के रामघाट पर शनिवार को दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर मां नर्मदा का तट 51 हजार दीपों से जगमगा उठा।

.

इस दौरान प्रदेश के कुटीर और ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मां नर्मदा की महाआरती की।

इस आयोजन में कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी सहित जनप्रतिनिधि और पुजारी भी शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां नर्मदा की महाआरती की।

कार्यक्रम में जबलपुर के मनीष अग्रवाल ने भक्ति गायन प्रस्तुत किया। इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भाग लिया।

राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने इस अवसर पर उपस्थित संतगणों, पुजारियों को संबोधित किया। उन्होंने दीपदान आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भव्य आयोजन अमरकंटक में लगातार होते रहने चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से अमरकंटक में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह दीपोत्सव श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था। श्रद्धालुओं ने रामघाट को रंगोली, पुष्पमालाओं और रंगीन रोशनी से सजाकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया था।



Source link