दतिया के सिमथरा में स्कूल के पास लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया। शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने मूर्ति टूटे होने की जानकारी पुलिस को दी। गांव में नाराजगी का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ज
.
शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह अहिरवार ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित थी। लेकिन शाम 5 बजे साथी वृंदावन बघेल और उमाशंकर कुशवाह के साथ वहां से गुजरते समय मूर्ति का माथा, कान और कॉलर टूटा हुआ मिला। टूटे हिस्से पास में बिखरे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। घटना के समय स्कूल प्रांगण में कोई मौजूद नहीं था। इसलिए किसी अज्ञात व्यक्ति की शरारत मानी जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर मानकर अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।