बैतूल में कल सम्मानित होंगे 55 कर्मवीर: समाजसेवा और सकारात्मक बदलाव लाने वालों को मिलेगा दैनिक भास्कर का सम्मान – Betul News

बैतूल में कल सम्मानित होंगे 55 कर्मवीर:  समाजसेवा और सकारात्मक बदलाव लाने वालों को मिलेगा दैनिक भास्कर का सम्मान – Betul News



दैनिक भास्कर द्वारा बैतूल में कर्मवीरों का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह कल (रविवार) सुबह 10:30 बजे शहर के रामकृष्ण बगिया में आयोजित होगा। इसमें जिले के विकास, समाजसेवा और सकारात्मक परिवर्तन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

.

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडागरे और घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह में कुल 55 कर्मवीरों को सम्मानित किया जाएगा। ये कर्मवीर समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, पावर सेक्टर, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला, प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए चुने गए हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को प्रेरित करना है जो निस्वार्थ भाव से समाज, जिले और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

दैनिक भास्कर समूह का मानना है कि कर्मवीर वे हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी समाज के लिए समर्पित रहते हैं और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। इस अवसर पर सम्मानित कर्मवीरों के अनुभवों को साझा किया जाएगा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, उद्योगपति और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।



Source link