शहर में 1.7 इंच बारिश, अब तक 32 इंच, 2024 में हुई थी 43.9 इंच – Khargone News

शहर में 1.7 इंच बारिश, अब तक 32 इंच, 2024 में हुई थी 43.9 इंच – Khargone News



.

चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से शहर में रातभर हुई बारिश ने मौसम का रंग बदल दिया। शहर में पिछले 24 घंटे में 1.7 इंच बारिश दर्ज की गई। इस मौसम में अब तक शहर में कुल 32 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 43.9 इंच बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। बादल छाए रहेंगे। 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

रातभर की बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी। खासकर खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालकों की समस्या बढ़ गई। वाहन चालक बचते-बचाते निकले। अंचल में भी जमकर बारिश हुई। खरगोन के बाद झिरन्या क्षेत्र में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। बड़वाह में 9 मिमी, भगवानपुरा, सनावद, महेश्वर ब्लॉक में 8-8 मिमी जबकि कसरावद में 6 मिमी बारिश हुई। भीकनगांव में 16 मिमी, गोगांवा में 17 मिमी व सेगांव में 15 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 से 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

8 दिन में दिन का पारा 4.4 डिग्री गिरा बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। पिछले आठ दिन में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में 1.2 डिग्री व रात के तापमान में आंशिक गिरावट रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा।



Source link