राहतगढ़ ओवरब्रिज से गिरी बोलेरो।
सागर के राहतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित ओवरब्रिज से शनिवार रात बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना
.
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 13 सीए 0871 शनिवार रात मोतीनगर चौराहे की ओर से होते हुए खुरई रोड तरफ जा रहा था। तभी राहतगढ़ ओवरब्रिज पर बोलेरो अचानक अनियंत्रित हुई और रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। घटना में बोलेरो में सवार चार लोगों को सामान्य चोटें आई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घटना देख वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो सागर से भानगढ़ की ओर जा रही थी। वाहन में एक पुरुष, दो महिला और एक बच्ची सवार थी। मोतीनगर थाना के एसआई शिवम दुबे ने बताया कि राहतगढ़ बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज से बोलेरो नीचे गिरी है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
घटनास्थल पर लगी भीड़, क्षतिग्रस्त वाहन पड़ा हुआ।