हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं… |
|
आज बिजली गुल नहीं रहेगी
- मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के चलते भोपाल में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य नहीं होगा।
- इसके चलते शहर में बिजली कटौती नहीं की जाएगी।
लाल परेड की तरफ जाने वाला रूट डायवर्ट
- लाल परेड ग्राउंड में आज शाम को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। शाम को सिंगर जुबिन नौटियाल प्रस्तुति देंगे।
- इसके चलते आसपास के रूट को डायवर्ट किया गया है।
- ऐसे में लोग लाल परेड के आसपास से न गुजरे। उनके लिए ट्रैफिक पुलिस ने अन्य जगहों से रूट डायवर्ट किए हैं।
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
माह का प्रादर्श
- मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श होगा।
- दोपहर 12 बजे से इसकी शुरुआत हो जाएगी।
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
|
| कैंपस |
|
डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से
- मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
- इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link