उमरिया जिले में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस और एकादशी के अवसर पर जिला मुख्यालय के सगरा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक मीना सिंह, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजनों ने 31 हज
.
कार्यक्रम में बच्चों ने गायन और नृत्य की भी प्रस्तुतियां दीं। विधायक मानपुर मीना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। विधायक मीना सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। राज्य में आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बच्चों को मुफ्त साइकिल, गणवेश और लैपटॉप जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे उच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से स्कूल जाने और पढ़ाई करने का आग्रह किया।
मीना सिंह ने यह भी बताया कि यह मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस है। उन्होंने कहा कि उमरिया जिले सहित पूरे प्रदेश में आम जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बड़े पैमाने पर अधोसंरचना के कार्य किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने सभी को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार नई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने और योजनाओं में उपलब्धियां हासिल करने की बात कही।
