खंडवा में हॉस्टल की गैलरी से गिरी 9वीं की छात्रा: हालत नाजुक, इंदौर रेफर; अधीक्षिका बोलीं- डिप्रेशन में थी – Khandwa News

खंडवा में हॉस्टल की गैलरी से गिरी 9वीं की छात्रा:  हालत नाजुक, इंदौर रेफर; अधीक्षिका बोलीं- डिप्रेशन में थी – Khandwa News



खंडवा जिले के एक आदिवासी छात्रावास में 9वीं कक्षा की छात्रा हॉस्टल की गैलरी से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

.

डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

इधर, हॉस्टल अधीक्षिका ने कहा कि छात्रा डिप्रेशन में थी।

शाम की प्रार्थना के बाद कमरे में थी छात्राएं मामला, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजूर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर का हैं। हॉस्टल अधीक्षिका कोकिला बौरासी ने बताया कि छात्रावास में शाम 7 बजे की यह घटना हैं। शाम की प्रार्थना के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने कमरों में चली गई थी। ,नौंवी की छात्रा पूजा पिता सुंदरलाल (15) छात्रावास की गैलरी से गिर गई है।

पूजा, पंधाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा की रहने वाली है। वह छात्रावास में छठी क्लास से पढ़ रही है। उसकी क्लास मेट्स और परिवार वालों से पता चला कि छात्रा डिप्रेशन में चली रही थी। बाकी क्या कारण हैं, यह सामने नहीं आया हैं।

इंदौर रेफर किया जा रहा ड्यूटी पर मौजूद कंसल्टेंट सर्जन डॉ. वीरेंद्र पचौले के मुताबिक, छात्रा को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया हैं। उसे इंदौर रेफर कर रहे हैं। छात्रा के सिर में अंदरूनी चोंटें आई हैं। हाथ में फ्रैक्चर हैं। स्थिति ऐसी है कि, सीटी स्कैन के लिए भी नहीं ले जा सकते हैं। जितनी जल्दी न्यूरोलॉजी ट्रीटमेंट हो सुधार हो सकता है।

दिन में कार्यक्रम में शामिल हुई थी छात्रावास अधीक्षिका कोकिला बौरासी के मुताबिक, हॉस्टल में कुल 394 बच्चों की दर्ज संख्या हैं। 330 की उपस्थिति हैं। आज शनिवार को छात्रावास दिवस पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। छात्रा कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी। यहां तक कि वह स्कूल भी गई थी। परिवार वाले बता रहे हैं कि उसे बाहरी बाधा थी।

इधर, आशापुर पुलिस चौकी से जिला अस्पताल पहुंचे एएसआई जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।



Source link