नंबर-6 पर बैटिंग कर बनाया 300 रन का महारिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, कौन है बल्लेबाज?

नंबर-6 पर बैटिंग कर बनाया 300 रन का महारिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, कौन है बल्लेबाज?


महिला वर्ल्ड कप 2025 का कारवां फाइनल तक आ पहुंचा है. खिताबी जंग में मेजबान भारत का सामना साउथ अफ्रीका से 2 नवंबर को होना है. महिला वर्ल्ड कप को इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है, क्योंकि इन दोनों में से कोई भी टीम आज तक ट्रॉफी उठाने में कामयाब नहीं हुई है. इस टूर्नामेंट में नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए एक बल्लेबाज ने 300 रन का ऐसा महारिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं बना पाई. दरअसल, यह और कोई नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर हैं. 

नंबर-6 पर बैटिंग और 300 रन का महारिकॉर्ड

7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भारत ने सेमीफाइनल में धूल चटाकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और फाइनल में जगह बनाई. भले ही ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में हार गई, लेकिन एश्ले गार्डनर का टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित प्रदर्शन रहा. सेमीफाइनल में भी गार्डनर ने 63 रनों का योगदान दिया था. इन रनों के साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए 300 रन पूरे कर लिए, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया.

Add Zee News as a Preferred Source


पहली बार किसी ने किया ये कमाल

गार्डनर इस पूरे टूर्नामेंट में नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं. उन्होंने दो शतक लगाते हुए 300 रन पूरे किए. इसके साथ ही वह महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में नंबर-6 या इससे नीचे बैटिंग करते हुए 300 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं. गार्डनर से पहले यह करिश्मा किसी ने नहीं किया था. गार्डनर ने 7 मैच खेले, जिनकी 5 पारियों में 328 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.15 और औसत 82 का रहा.



Source link