Last Updated:
India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भारत की हार पर सदगोप्पन रमेश ने टीम मैनेजमेंट की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव और खराब प्लानिंग की कड़ी आलोचना की है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम को खराब प्लानिंग की वजह से हार मिली. पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सदगोप्पन रमेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद को नंबर 4 पर भेजा जबकि संजू सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. भारत 125 रन पर ऑल आउट हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. रमेश ने टीम मैनेंजमेंट से बल्लेबाजी क्रम में ‘म्यूजिकल चेयर’ खेलना बंद करने को कहा.
रमेश ने कहा, “भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम में म्यूजिकल चेयर खेलना बंद करना चाहिए. अगर उन्होंने 160 से 170 रन बनाए होते तो जीतने का अच्छा मौका होता. क्या सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में नंबर 3 पर अच्छा नहीं खेला था? वह नॉट आउट भी थे. फिर संजू सैमसन को नंबर 3 पर क्यों भेजा. वह ओपनिंग से नंबर 5 पर गए और अब 5 से 3 पर. इस वजह से हर कोई एक-दूसरे को देखकर सोच रहा है कि अगला बल्लेबाजी करने कौन जाएगा. तिलक वर्मा ने एशिया कप फाइनल में नंबर 4 पर भारत को जीत दिलाई और आपने उन्हें नंबर 5 पर भेज दिया.”
रमेश ने हर्षित को दुबे से पहले भेजने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि टीम मैनेंजमेंट को खिलाड़ियों की ताकत पर ध्यान देना चाहिए. दुबे 5 ओवर बचे होने पर नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए. रमेश ने कहा, “जो अच्छा खाना बनाता है उसे ड्राइवर नहीं बनाया जा सकता और एक अच्छा ड्राइवर कुक नहीं बन सकता. इसी तरह, मैनेजमेंट को प्रत्येक खिलाड़ी की ताकत और टीम में उनकी मुख्य भूमिका पर ध्यान देना चाहिए और उस भूमिका में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने का लक्ष्य रखना चाहिए. अगर वे कुछ अतिरिक्त करते हैं, तो वह अच्छा है.”
“किसी के उनके टैलेंट को उसका मेन रोल नहीं बनना चाहिए और मुझे डर है कि यही इस भारतीय टीम में हो रहा है. एक गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर सकता है उसे पहले गेंदबाजी में अच्छा करना चाहिए. इसी तरह एक बल्लेबाज जो गेंदबाजी कर सकता है उसे पहले बल्लेबाजी में प्रदर्शन करना चाहिए. मैनेजमेंट को इस पर साफ होना चाहिए. यही वह जगह है जहां भारत अभी फिसल रहा है.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें