हाईवे पर ट्राले ने भेड़ों के झुंड को कुचला: बैतूल में 26 की मौत; ड्राइवर फरार – Betul News

हाईवे पर ट्राले ने भेड़ों के झुंड को कुचला:  बैतूल में 26 की मौत; ड्राइवर फरार – Betul News



बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में हरदा-बैतूल नेशनल हाईवे (एनएच-47) पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्राले ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। कुरसना गांव के पास हुई इस घटना में 26 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग आधा दर्जन भेड़ें घायल हो गईं।

.

यह हादसा उस समय हुआ जब ट्राला (क्रमांक RJ04 GD 2421) बैतूल से इंदौर की ओर जा रहा था। भेड़ों का झुंड हरदा की दिशा से राजस्थान लौट रहा था। बताया जा रहा है कि ट्राला ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए भेड़ों के झुंड पर चढ़ा दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृत भेड़ें जालौन, राजस्थान निवासी गड़ेरिया मुड़ा राम रिवारिया की थीं। वे अपने झुंड के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चराई के लिए आए हुए थे।

सूचना मिलने पर चिचोली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्राले को जब्त कर लिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।



Source link