39 चौके.. 41 छक्के और 402 रन! T20I में पहली बार बना नामुमकिन जैसा रिकॉर्ड, 333 की स्ट्राइक रेट से बरसा ये खूंखार बल्लेबाज

39 चौके.. 41 छक्के और 402 रन! T20I में पहली बार बना नामुमकिन जैसा रिकॉर्ड, 333 की स्ट्राइक रेट से बरसा ये खूंखार बल्लेबाज


क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. आज हम एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बनने से पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक दिन ये भी संभव हो जाएगा. दरअसल, यह नामुमकिन जैसा रिकॉर्ड एक टी20 इंटरनेशनल मैच में बना. चौके-छक्कों का ऐसा तूफान आया कि गेंदबाजों के पसीने छूट गए. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एक खूंखार बल्लेबाज ने तो 333 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. आइए जानते हैं रिकॉर्ड के बारे में…

39 चौके-41 छक्के… 402 रन और रिकॉर्ड

दरअसल, 2025 में ही जुलाई में एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हुआ, जिसमें 39 चौके और 41 छक्के लगे. इन चौके-छक्कों को जोड़ दें तो कुल 402 रन बने. यह किसी एक टी20 इंटरनेशनल मैच में चौके-छक्कों से बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में चौके-छक्कों से 400 रन बने. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था. दरअसल, यह मुकाबला बुल्गारिया और गिब्राल्टर की टीमों के बीच खेला गया था.

Add Zee News as a Preferred Source


एक मैच में चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन (T20I)

बुल्गारिया vs गिब्राल्टर, 2025 – 402 रन (39 चौके-41 छक्के)
साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, 2023 – 394 रन (46 चौके-35 छक्के)
बुल्गारिया vs सर्बिया, 2022 – 344 रन (41 चौके-30 छक्के)
बुल्गारिया vs सर्बिया, 2022 – 342 रन (36 चौके-33 छक्के)
इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, 2025 – 340 रन (43 चौके-28 छक्के)

333 के स्ट्राइक रेट से गरजा ये खूंखार बल्लेबाज

इस मुकाबले की बात करें तो बुल्गारिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मनन बशीर ने 333.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी. वह मुकाबले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज रहे. 21 गेंदों का सामना करते हुए मनन ने 70 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 9 गगनचुंबी छक्के लगाए और तीन चौके जड़े. वह मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे. मनन की इस पारी ने बुल्गारिया को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.

बुल्गारिया ने 14.2 ओवर में ही जीत लिया था मैच

गिब्राल्टर ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर बनाया. उनके लिए ओपनर फिलिप रैक्स (73), कप्तान ऐन लैटिन (51) ने तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन किया. बड़े लक्ष्य का पीछा बुल्गारिया ने 34 गेंदे रहते 244 रन सफलतापूर्वक कर लिया. बुल्गारिया के इसा जरू और मिलेन गोगेव ने तूफानी अर्धशतक ठोके. जरू ने 24 गेंदों में 69 रन बनाए तो मिलेन के बल्ले से 27 गेंदों में इतने ही रन निकले. अंत में मनन बशीर की आतिशी पारी ने टीम की जीत सुनिश्चित की. इस मुकाबले में कुल 487 रन बने.



Source link