4 महीने बाद भारत का सबसे खूंखार बल्लेबाज टेस्ट टीम में वापसी करने जा रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से 26 नवंबर तक खेली जाएगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
4 महीने बाद टेस्ट टीम में होगी भारत के सबसे खूंखार बल्लेबाज की एंट्री
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 4 महीने बाद एक खूंखार बल्लेबाज टेस्ट टीम में वापसी करेगा, जो टीम इंडिया के लिए ब्रह्मास्त्र साबित होगा. टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का ये क्रिकेटर अपने अकेले दम पर साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को तबाह कर सकता है. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी जब क्रीज पर उतरेगा तो साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों में खौफ की लहर दौड़ जाएगी. टीम इंडिया का ये ब्रह्मास्त्र और कोई नहीं बल्कि ऋषभ पंत हैं. ऋषभ पंत 4 महीने बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी करेंगे. ऋषभ पंत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर में खेला था.
पैर में फ्रैक्चर हो गया
बता दें कि ऋषभ पंत को इस साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पैर में फ्रैक्चर हो गया था. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत को रिवर्स स्वीप शॉट खेलते समय क्रिस वोक्स की गेंद पैर में जा लगी. इसके बाद ऋषभ पंत को पैर में फ्रैक्चर हो गया. ऋषभ पंत तब से क्रिकेट के मैदान से दूर रहे हैं. हालांकि अब खुद ऋषभ पंत ने अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए खुद को हरी झंडी दे दी है. ऋषभ पंत ने कहा कि वह अपने पैर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं.
‘मैं पूरी तरह से ठीक हो गया’
ऋषभ पंत ने BCCI के एक वीडियो में कहा, ‘इस प्रक्रिया का पहला चरण घाव भरने का था. पहले छह हफ्तों तक, आपको फ्रैक्चर को ठीक से ठीक होने देना होता है और फिर BCCI के COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) को रिपोर्ट करना होता है. शुक्र है कि घाव जल्दी भर गया. मैंने धीरे-धीरे अपना रिहैब शुरू किया. शुरुआती दिनों में, काफी फिजियोथेरेपी और सावधानीपूर्वक निगरानी की जरूरत पड़ी. जब कुछ हद तक रिकवरी हुई, तो मैंने अपनी ताकत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया. अभी, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं और इस दौरान मेरी मदद करने के लिए मैं COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्टाफ का बहुत आभारी हूं.’
टेस्ट क्रिकेट में हावी होकर खेलते हैं
ऋषभ पंत के पास गजब की तकनीक है. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में हावी होकर खेलते हैं. ऋषभ पंत चौके और छक्कों की बरसात कर विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों का अहम रोल रहेगा. ऐसे में ऋषभ पंत टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. ऋषभ पंत ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में 44.51 की बेहतरीन औसत से 3427 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत का बेस्ट स्कोर 159 रन है. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 क्रिकेट की स्टाइल में बैटिंग करते हैं. ऋषभ पंत ने दुनियाभर के कई मुश्किल मैदानों पर टीम इंडिया के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं हैं. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में टेस्ट शतक लगाए हैं.
(@BCCI) October 31, 2025