नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद – Bhopal News

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद – Bhopal News


12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मनोज प्रजापति को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने 20 साल की सजा सुनाई है। मामले में आरोपी का डीएनए टेस्ट पॉजिटिव आया है। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और नवीन श्रीवास्तव ने पैर

.

घटना 3 फरवरी 2020 की अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मनोज वहां पहुंचा था। वह पीड़िता का मुंह दबाकर उसे अपने घर लेकर गया और दुष्कर्म किया था। जब पीड़िता के पिता घर पहुंचे, तब उनको छोटी बेटी ने बताया कि आरोपी पीड़िता को अपने साथ लेकर गया है। पिता ने आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ लिया था।



Source link