एंड्रॉयड डिजिटल कार की? कैसे फोन से अनलॉक हो जाती है आपकी गाड़ी? आसान भाषा में समझें

एंड्रॉयड डिजिटल कार की? कैसे फोन से अनलॉक हो जाती है आपकी गाड़ी? आसान भाषा में समझें


Last Updated:

एंड्रॉयड डिजिटल कार फीचर से आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन द्वारा NFC और UWB टेक्नोलॉजी के जरिए कार को लॉक अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं, गूगल वॉलेट और सैमसंग वॉलेट में सुरक्षित रहता है.

नई दिल्ली. एंड्रॉयड डिजिटल कार आज की टेक्नोलॉजी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आपके ड्राइविंग अनुभव को पूरी तरह से बदल सकता है. अगर आपके पास कार है या आप कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है. यह फीचर आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का उपयोग करके अपनी कार को लॉक-अनलॉक और स्टार्ट करने की सुविधा देता है. आप अपने फोन से अपनी कार को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है.

एंड्रॉयड डिजिटल कार क्या है?
एंड्रॉयड डिजिटल कार आपकी कार की एक वर्चुअल चाबी है जो आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेव होती है. यह फिजिकल चाबी का एक बेहतरीन विकल्प है. अगर आप चाबी को घर पर भूल भी जाएं, तो आप अपने फोन की मदद से कार को लॉक-अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं. यह कुछ उसी तरह है जैसे आप अपने स्मार्टफोन से अपनी टीवी, एसी, फ्रिज और अन्य अप्लायंसेस को नियंत्रित करते हैं, फोन में उनके रिमोट को सेव करके.

फोन से कार कैसे खुलती है?
एंड्रॉयड डिजिटल कार मुख्य रूप से दो टेक्नोलॉजी का उपयोग करके काम करती है. पहली एनएफसी (NFC) और दूसरी अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB).

1. NFC (Near Field Communication) – यह तकनीक कम दूरी पर वायरलेस कम्यूनिकेशन के लिए उपयोग की जाती है. कार को अनलॉक करने के लिए आपको अपने फोन को कार के दरवाजे के हैंडल या एक स्पेसिफिक एरिया पर टैप करना होता है और कार को स्टार्ट करने के लिए इग्निशन सिस्टम में लगे रीडर के सामने अपना फोन स्वाइप करना होता है, ठीक वैसे ही जैसे आप डिजिटल पेमेंट करते हैं.

2. UWB (Ultra-Wideband) – UWB ज्यादा एडवांस तकनीक है जो NFC की तुलना में थोड़ी ज्यादा दूरी से और ज्यादा सटीक तरीके से काम करती है. इसकी रेंज थोड़ी ज्यादा होती है और यह पैसिव एंट्री (Passive Entry) को भी सपोर्ट करती है. इसमें कार को अनलॉक करने के लिए आपको अपने फोन को जेब से निकालने या टैप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. जैसे ही आप फोन के साथ कार के करीब जाएंगे, कार अपने आप अनलॉक हो जाएगी, अंदर बैठते ही स्टार्ट हो जाएगी और बाहर निकलते ही लॉक हो जाएगी. इसी को पैसिव एंट्री कहा जाता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

एंड्रॉयड डिजिटल कार की? कैसे फोन से अनलॉक हो जाती है आपकी गाड़ी?



Source link