खुद को रोक नहीं पाए गौती, रिंकू भी दिखा रोमांच, WC ने बढ़ाया टीम का तापमान

खुद को रोक नहीं पाए गौती, रिंकू भी दिखा रोमांच, WC ने बढ़ाया टीम का तापमान


Last Updated:

INDW vs SAW Final: गौतम गंभीर ने एक दिन पहले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी थी. आज वूमेंस और मेन टीम का मैच एक साथ हो रहा था. ऐसे में पुरुषों की टीम वर्ल्‍ड कप फाइनल को लेकर काफी रोमांचित नजर आई.

मेन्‍स टीम वूमेंस टीम का मैच देखती नजर आई.

होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरिना में भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को सूर्यकुमार यादव की अगुआई में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच खत्म होते ही ड्रेसिंग रूम का माहौल अचानक बदल गया. पांच विकेट की जीत के बाद खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ एक साथ टीवी स्क्रीन की ओर मुड़ गए. ऐसा इसलिए क्योंकि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला कर रही थी.

कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज रिंकू सिंह, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बाकी सपोर्ट स्टाफ महिला टीम का मैच बड़ी दिलचस्पी से देखते नजर आए. सभी की निगाहें स्क्रीन पर टिकी थीं, मानो पूरा पुरुष ड्रेसिंग रूम नवी मुंबई के रोमांचक फाइनल में डूब गया हो.

भारत की महिला टीम अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब की दहलीज पर है. गुरुवार को हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन और सात बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर इतिहास रचा था. यह भारत का तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल है. इससे पहले टीम 2005 और 2017 में खिताबी मुकाबला खेल चुकी है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में उतरी है. उन्होंने गुवाहाटी में हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई थी.

नवी मुंबई में मुकाबला थोड़ी देरी से शुरू हुआ. गीले आउटफील्ड के कारण टॉस दो घंटे देर से हुआ, लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई. भारत ने बिना किसी बदलाव के प्लेइंग इलेवन उतारी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओपनर शैफाली वर्मा ने शुरुआत से ही आतिशी खेल दिखाया. उन्होंने 78 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. शैफाली ने उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 104 रनों की साझेदारी की और भारत को मजबूत शुरुआत दी. मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

खुद को रोक नहीं पाए गौती, रिंकू भी दिखा रोमांच, WC ने बढ़ाया टीम का तापमान



Source link