गुरु नानक देव साहिबजी का प्रकाश पर्व: रतलाम में निकला नगर कीर्तन; गुरु ग्रंथ साहिब के साथ संगत करते हुए शामिल हुए समाजजन – Ratlam News

गुरु नानक देव साहिबजी का प्रकाश पर्व:  रतलाम में निकला नगर कीर्तन; गुरु ग्रंथ साहिब के साथ संगत करते हुए शामिल हुए समाजजन – Ratlam News


धन-धन श्री गुरु नानक देव साहिबजी का प्रकाश पर्व समाजजन मना रहे हैं। न्यू रोड स्थित गुरुद्वारे को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। प्रकाश पर्व को लेकर रविवार शाम शहर में नगर कीर्तन निकाला गया।

.

नगर कीर्तन न्यू रोड गुरुद्वारे से प्रांरभ हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे समाजजन चल रहे थे। नगर कीर्तन में पंच प्यारे आगे चल रहे थे।

कीर्तन में समाज के लोग गुरु ग्रंथ साहिब के साथ संगत करते हुए शामिल हुए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, रानी जी का मंदिर, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, छत्री पुल, कोर्ट तिराहा, कॉन्वेंट स्कूल तिराहा, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा, दो बत्ती से होते हुए पुनः न्यू रोड गुरुद्वारा पर पहुंचा।

नगर कीर्तन में चलते पंच प्यारे।

5 को मनेगा प्रकाश पर्व सोमवार को श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होगा। 4 नवंबर की सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक सुबह का दीवान होगा। सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक तक ज्ञान मानसिंह जी, भाई धनराज सिंह द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद भाई परमिंदर सिंह जी द्वार शबद कीर्तन किया जाएगा।

5 नवंबर को प्रकाश पर्व पर सुबह 9.30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति, सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ज्ञानी मानसिंह कीर्तन करेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक भाई परमिंदर सिंह जी शबद कीर्तन कर प्रवचन देंगे। इसके बाद अरदास, हुकुम नाम व अटूट लंगर वरतेगा। शाम 5.15 बजे से 7.30 बजे तक संध्या फेरी निकाली जाएगी।

तस्वीरें देखिए…

गुरु ग्रंथ साहिब के आगे समाज की महिलाएं सड़क की सफाई करते हुए।

गुरु ग्रंथ साहिब के आगे समाज की महिलाएं सड़क की सफाई करते हुए।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब को शामिल किया।

नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब को शामिल किया।



Source link