झाबुआ के राणापुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी: नगर परिषद ने 26 कर्मचारियों को हटाया, शहर में गंदगी फैली – Jhabua News

झाबुआ के राणापुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी:  नगर परिषद ने 26 कर्मचारियों को हटाया, शहर में गंदगी फैली – Jhabua News


राणापुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है।

झाबुआ के राणापुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। नगर परिषद ने 19 सफाई कर्मियों सहित 26 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

.

हटाए गए कर्मचारियों ने नगर परिषद के बाहर आंदोलन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें वापस काम पर नहीं रखा जाएगा, वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।

नगर परिषद के अनुसार, इस कार्रवाई से परिषद पर प्रति माह 3 लाख रुपए का वित्तीय बोझ कम होगा। यह कदम शासन के निर्देशों के पालन में उठाया गया है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरा फैसा हुआ है।

अधिकारी बोले-500 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी की जरूरत

राणापुर नगर परिषद में लगभग 15 हजार की आबादी और 15 वार्ड हैं। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक 500 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए। इसके विपरीत, परिषद में पहले 67 सफाई कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से अब 19 को हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, परिषद के 7 अन्य कर्मचारियों को भी सेवा से मुक्त किया गया है।

नगर परिषद के सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन पर प्रतिमाह लगभग 28 लाख रुपए खर्च होते हैं, जबकि शासन से केवल 13 लाख रुपए मिलते हैं। शेष राशि की व्यवस्था परिषद को अपने संसाधनों से करनी पड़ती है, जिसके कारण कई बार तीन-चार माह तक वेतन भुगतान में देरी होती है। उन्होंने दोहराया कि हटाए गए कर्मचारियों से परिषद पर 3 लाख रुपए का मासिक बोझ कम होगा।

शर्मा ने बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर कहा कि नियमित सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाएगा।



Source link