टी20 में सुपर फ्लॉप हो रहे हैं शुभमन, पिछले 12 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं!

टी20 में सुपर फ्लॉप हो रहे हैं शुभमन, पिछले 12 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं!


Last Updated:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज बेलेरीव ओवल होबार्ट में खेला जाएगा. सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से पिछड़ रही है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम को तीसरे मैच में जीतना हर हाल में जरूरी है.

शुभमन गिल टी20 फॉर्मेट में रन बनाने के लिए कर रहे हैं संघर्ष

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरीव ओवल होबार्ट में खेला जाएगा. मेजबान ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसके कारण उसके करारी हार मिली. ऐसे में सूर्या एंड कंपनी के लिए सीरीज का ये तीसरा मैच बहुत ज्यादा अहम है. खास तौर से ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए तीसरे टी20 में रन बनाना बहुत जरूरी है.

शुभमन गिल टेस्ट और वनडे के बाद टी20 फॉर्मेट में भी कप्तानी के दावेदार हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में उनका बल्ला लंबे समय से शांत पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज में खेले गए दो मैचों में उन्होंने 37 और 5 रन बनाए हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, शुभमन गिल पिछले 12 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. शुभमन ने टी20 में आखिरी फिफ्टी 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाई थी. ऐसे में टी20 की ताजपोशी से पहले निश्चित रूप से हेड कोच गौतम गंभीर को शुभमन के फॉर्म के लिए टेंशन हो रही होगी. फिलहाल इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

वनडे सीरीज में भी नहीं चला था बल्ला

सिर्फ टी20 फॉर्मेट ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में भी शुभमन गिल फेल रहे थे. तीन मैचों की सीरीज में शुभमन गिल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 43 रन ही बना सके. इसमें शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर 24 रन था, जो उन्होंने सिडनी में खेले गए आखिरी मैच में बनाए थे. ऐसे में शुभमन गिल पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में रन बनाने की एक बड़ी चुनौती है.

तीन फॉर्मेट में कप्तानी की चल रही है बात

शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आधिकारिक रूप से रोहित शर्मा की जगह नया वनडे कप्तान बनाया गया. शुभमन के लिए वनडे कप्तानी के ऐलान के साथ ही टीम मैनेजमेंट ने साफ किया कि वह आगे भविष्य में तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में पहले से टेस्ट की कप्तानी कर रहे शुभमन के लिए वनडे के बाद टी20 की कप्तानी को मैनेज करना किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

टी20 में सुपर फ्लॉप हो रहे हैं शुभमन, पिछले 12 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं!



Source link