देवास में रविवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल पथ संचलन निकाला गया। इस ‘संगम संचलन’ में आठ वर्ष से अधिक आयु के हजारों बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस संचलन का जगह-जगह स्वागत किया गया।
.
यह संचलन दो अलग-अलग स्थानों से शुरू होकर सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद स्मारक पर पहुंचा, जहां दोनों का संगम हुआ। संगम स्थल पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गई थीं।
पहला संचलन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शुरू हुआ, जिसमें छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप उपनगर के बाल स्वयंसेवक शामिल थे। यह संचलन इंदिरा गांधी प्रतिमा से होते हुए विवेकानंद स्मारक पहुंचा।
नगर में सैकड़ों बाल स्वयंसेवक कदमताल करते हुए पहुंचे।
दूसरा संचलन लाल गेट के राजा प्रांगण से प्रारंभ हुआ। इसमें महाराजा छत्रसाल और गुरु गोविंद सिंह उपनगर के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। यह संचलन महात्मा गांधी अस्पताल के सामने से कोठारी नर्सिंग होम चौराहा होते हुए विवेकानंद स्मारक पर पहुंचा, जहां दोनों संचलनों का मिलन हुआ।
संगम के बाद, दोनों संचलन एक साथ आगे बढ़े। यह तहसील चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, नावेल्टी चौराहा, तीनबत्ती चौराहा और जयप्रकाश मार्ग (ए.बी. रोड) से होते हुए डॉ. अंबेडकर प्रतिमा और इंदिरा प्रतिमा के पास से गुजरा। अंत में, संचलन का समापन उत्कृष्ट विद्यालय पर हुआ।