पति की मारपीट के दौरान खौलती कड़ाही में गिरी महिला: मऊगंज में गंभीर रूप से झुलसी, सिविल अस्पताल में भर्ती – Mauganj News

पति की मारपीट के दौरान खौलती कड़ाही में गिरी महिला:  मऊगंज में गंभीर रूप से झुलसी, सिविल अस्पताल में भर्ती – Mauganj News


मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक महिला खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना पति की मारपीट किए जाने के बाद हुई। महिला को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसक

.

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी गांव निवासी बृजेश साकेत का विवाह वर्ष 2011 में सविता साकेत से हुआ था। दोनों की मुलाकात उत्तर प्रदेश के चकिया चंदौली में मजदूरी के दौरान हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे।

पति-पत्नी में विवाद के दौरान हादसा

रविवार रात करीब 9 बजे बृजेश के घर रिश्तेदारों की विदाई के बाद पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। उस समय सविता चूल्हे पर सब्जी बना रही थीं। विवाद बढ़ने पर बृजेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने आईं सास को भी उसने धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बृजेश ने कमरे में जाकर सविता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसके दौरान वह खौलती हुई सब्जी की कड़ाही में गिर पड़ीं।

घटना के बाद परिवार के सदस्य महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल मऊगंज ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, बृजेश अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।



Source link