हरदा में श्री परशुराम सेना की ओर से एक निजी गार्डन में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए करीब 200 से अधिक युवाओं ने अपने घरों से लाए भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे का वेदमंत्रों के साथ पूजन किया।
.
कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण केवल शास्त्रों में नहीं, बल्कि शस्त्रों में भी निपुण रहे हैं। उन्होंने कहा
अब समय आ गया है कि ब्राह्मण इस विद्या को फिर से अपनाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर स्वयं और समाज की रक्षा कर सकें।

उन्होंने इसे ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया संभवतः पहला सामूहिक शस्त्र पूजन बताया।
प्रदेशाध्यक्ष बोले- मतभेद भुलाकर एकजुट हों ब्राह्मण प्रदेशाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मणों को अब अपने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज में ब्राह्मणों को लेकर होने वाली गलतफहमियों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन जोशी ने जिला कार्यकारिणी और टिमरनी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।संगठन के सक्रिय सदस्य राज शर्मा को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया।

जिला कार्यकारिणी
- अभिषेक काशिव, भूषण शोले – जिला महामंत्री
- शुभम शर्मा, संदीप दुबे, विक्की शर्मा, हेमंत जोशी, पुष्कर शुक्ला, अर्पण मिश्रा, रजत त्यागी, मृदुल जोशी – जिला उपाध्यक्ष
- आशीष साकल्ले, सुधीर जोशी – जिला मंत्री
टिमरनी नगर कार्यकारिणी
- प्रणय शर्मा – नगर संयोजक
- पं. वरुण मिश्रा – नगर अध्यक्ष
- सिद्धेश गोदवाले, हिमांशु जोशी – उपाध्यक्ष
- वर्धन तिवारी – महामंत्री
- हिमांशु वैष्णव – मंत्री
- वेद प्रकाश दीक्षित, रोहित मिश्रा – कोषाध्यक्ष
- विकास शर्मा, चयन बिल्लौरे – सदस्य
- रोहित मिश्रा – मीडिया प्रभारी
संगठन के संरक्षक देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि
ब्राह्मणों के अलग-अलग संगठन होना बुरा नहीं, लेकिन सामाजिक आयोजनों में सभी को संगठन की राजनीति छोड़कर विप्र एकता के लिए साथ आना चाहिए।

कार्यक्रम में संत पुजारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. लक्ष्मणाचार्य, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी, नीलेश जोशी (खातेगांव) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।