मध्य प्रदेश के मुरैना में शादी समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के दोस्तों के साथ मारपीट हुई है. सिविल लाइन थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 समर रिजॉर्ट की यह घटना है. रेत के खाली ट्रैक्टर ने पहले उनकी थार गाड़ी में टक्कर मारी और जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने रेत माफियाओं को बुलाकर उनके साथ मारपीट की. मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चार लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच जारी है.