उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र की शिवाजी पार्क कॉलोनी में एक अधेड़ व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया ग
.
रविवार दोपहर माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को चरक अस्पताल पहुंचाया। नागझिरी सनराइज सिटी निवासी राजेंद्र पिता रामचंद्र शर्मा फर्नीचर बनाने का काम करता है।
राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी और बेटी को शिप्रा विहार निवासी संतोष कुमार अपने साथ ले गया है। जिससे मैं परेशान था। इसी के चलते मैंने यह कदम उठाया है। राजेंद्र करीब 80 प्रतिशत झुलस गया है, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल राजेंद्र के भाई अजय ने बताया कि राजेंद्र का उसकी पत्नी ज्योति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में नागझिरी थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। आज उसे पत्नी ज्योति, दामाद मोंटी, रिश्तेदार संतोष और उसके फूफा ने जला दिया।
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि राजेंद्र की बेटी माही से बातचीत करने पर जानकारी मिली है कि उसके पिता मां के साथ आए दिन विवाद और मारपीट करते थे। माही अपने पति मोंटी के साथ अलग रहती है, जबकि उसकी बहन मां के साथ अलग रहती है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राजेंद्र के खिलाफ पत्नी ज्योति ने सितंबर माह में नागझिरी थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।