बुमराह के अब्बू… PAK फैन ने बुमराह पर की शर्मनाक टिप्पणी, सुनकर तालियां बजाने लगा AK-47 सेलिब्रेशन करने वाला खिलाड़ी, Video Viral

बुमराह के अब्बू… PAK फैन ने बुमराह पर की शर्मनाक टिप्पणी, सुनकर तालियां बजाने लगा AK-47 सेलिब्रेशन करने वाला खिलाड़ी, Video Viral


Sahibzada Farhan cheap act Video Viral: पाकिस्तान टीम के ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक बार फिर घटिया हरकत की है. इस बार तो इस खिलाड़ी ने सारी हदें पार कर दीं. 1 नवंबर की रात, जब लाहौर में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी यानी तीसरा टी20 खेला जा रहा था, तभी वहां मौजूद पाकिस्तानी फैंस ने जसप्रीत बुमराह को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. जब पाकिस्तानी फैंस बुमराह के खिलाफ विवादित नारे लगा रहे थे, तब यह खिलाड़ी मैदान पर तालियां बजाकर उसे एक जश्न की तरह सेलिब्रेट कर रहा था. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी फैंस बुमराह के लिए अशोभनीय नारे लगा रहे हैं और बुमराह को उनका ‘अब्बू’ बता रहे हैं. यह नारेबाजी सुनकर साहिबजादा फरहान तालियां बजाता नजर आया. बुमराह के लिए स्टेडियम में मौजूद कुछ पाकिस्तानी फैंस आपत्तिजनक और गंदी बातें बोल रहे थे तो साहिबजादा ने उन्हें रोकने के बजाय उल्टा मोटिवेट किया. इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. इसे लोग खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं, क्योंकि खिलाड़ी से उम्मीद की जाती है कि वह ऐसे व्यवहार को बढ़ावा न दे.

दरअसल, साहिबजादा फरहान की जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है. पिछले दिनों हुए एशिया कप 2025 में इस बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह को टी20I में तीन छक्के लगाए थे. वह पूरी दुनिया में इकलौते ऐसे बैटर बने थे, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ करियर में तीन टी20 सिक्स जमाए थे. इतना ही नहीं, वह पाकिस्तान के ऐसे पहले बैटर थे, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ टी20 में एक छक्का लगाया था.

एशिया कप में बुमराह के खिलाफ बनाए थे 51 रन

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल को मिलाकर कुल 3 मैच हुए थे. इस दौरान ओपनर फरहान ने बुमराह के खिलाफ 34 गेंदों पर 51 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को टीम इंडिया ने तीनों बार बुरी तरह हराया था.

ICC से फटकार खा चुके हैं साहिबजादा फरहान

ये वही साहिबजादा फरहान है, जिसने भारत के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में 34 गेंदों में पचास रन पूरे करने के बाद विवादित “गन सेलिब्रेशन” किया था. उस मैच में इस खिलाड़ी ने 5 चौके और 3 छक्के जमाए थे. ‘बंदूक चलाने’ वाले सेलिब्रेशन पर खूब बवाल भी मचा था. बाद में ICC ने उस सेलिब्रेशन के लिए साहिबजादा को फटकार लगाई थी और चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद ICC के सामने फरहान ने माफी मांगी थी.

ये भी पढ़ें: Babar Azam Records: पहले रोहित, अब तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, बाबर आजम ने कर डाला एक और बड़ा कमाल





Source link