ICC Womens World Cup 2025 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. भारतीय फैंस को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उन्हें यकीन है कि साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लेगी. भारत बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
भारत में सिर चढ़कर बोला जुनून
भारत की वर्ल्ड कप जीत के लिए देशभर के मंदिरों में क्रिकेट फैंस ने प्रार्थनाएं कीं और हवन किया. टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी में क्रिकेट फैंस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. एक प्रशंसक ने कहा कि हम लोगों ने भारत की वर्ल्ड कप जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है. हमें विश्वास है कि भारत आसानी से वर्ल्ड कप जीत लेगा और इतिहास रचेगा. भारत ने इससे पहले सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर साबित कर दिया है कि इस बार वर्ल्ड कप पर कब्जा उनका ही होने जा रहा है.
वर्ल्ड कप जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाएं
एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि हम लोगों ने अपनी टीम के लिए चीयरअप किया है, टीम इंडिया के लिए दीप जलाए. हमने ऑस्ट्रेलिया को हराया है और इस बार टीम इंडिया ही वर्ल्ड कप जीतेगी. एक अन्य फैन ने कहा कि हम लोगों ने भारत की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है, साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतेगी. पूरा भारत टीम इंडिया के साथ है.
फैंस ने किया हनुमान चालीसा पाठ
एक क्रिकेट फैंस ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल के लिए हम लोग बहुत उत्साहित हैं. हम लोगों ने टीम इंडिया के लिए पूरे जोश के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया है, श्री राम और हनुमान के आशीर्वाद से टीम इंडिया आज इतिहास रचकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतेगी. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यह मैच जितना भारत के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही साउथ अफ्रीका के लिए भी है. इस फाइनल मैच से दुनिया को नया विश्व विजेता मिलेगा. भारत जहां इससे पहले दो बार फाइनल का रास्ता तय कर चुकी है, वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहला मौका है. दोनों टीम ने इस वर्ल्ड कप में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है.