सड़क पर पड़े चले हुए कारतूस के कबर।
भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के मौ-बेहट रोड स्थित टोल प्लाजा पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की और इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि इस घटना को पुलिस षडयंत्र बता रही है। घटना रविव
.
दो से तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर मौ-बेहट रोड स्थित टोल प्लाजा पहुंचे। बिना किसी विवाद के उन्होंने अचानक 4 से 5 राउंड फायर झोंक दिए। फायरिंग की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी तुरंत टोल बूथों के अंदर छिप गए। इस दौरान बदमाश टोल कर्मचारियों को गालियां देते रहे और कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौ थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने CCTV फुटेज देखना चाहे तो.वह बंद मिले।
बताया जाता है कि इससे पहले भी 26-27 अक्टूबर की दरमियानी रात को इसी टोल प्लाजा पर कार्यरत एक कर्मचारी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस मामले में मौ थाना पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
इस संबंध में मौ थाना टीआई रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, यह घटना पहली नजर में असत्य प्रतीत होती है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।