शेफाली वर्मा का कैच ड्रॉप करना कहीं दक्षिण अफ्रीका के गले की फांस न बन जाए

शेफाली वर्मा का कैच ड्रॉप करना कहीं दक्षिण अफ्रीका के गले की फांस न बन जाए


Last Updated:

Shafali Verma got life line: शेफाली वर्मा को 56 के स्कोर पर जीवनदान मिला. एनेके बॉश से आसान कैच टपका दिया. भारतीय विस्फोटक ओपनर का कैच छोड़ना दक्षिण अफ्रीका के लिए कहीं महंगा न साबित हो जाए. 21 साल की शेफाली जीवनदान मिलने के बाद 87 रन बनाकर आउट हुईं.

शेफाली वर्मा को 56 के स्कोर पर मिला जीवनदान.

नई दिल्ली. शेफाली वर्मा ने महिला विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.इस दौरान शेफाली का एक कैच दक्षिण अफ्रीका की फील्डर ने छोड़ दिया. शेफाली का कैच टपकाना दक्षिण अफ्रीका के लिए महंगा पड़ सकता है.जो इस समय शानदार लय में बैटिंग कर रही हैं. वह अपना पहला विश्व कप खेल रही हैं. शेफाली को चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया. सेमीफाइनल में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार पारी खेली.

भारतीय पारी के 21वें ओवर में शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को सुने लुस ने पहली गेंद डाली.इस गेंद पर शेफाली ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला. स्लॉगस्वीप शॉट को ऐनेक बॉश ने ड्रॉप कर दिया. इस आसान कैच को बॉश ने छोड़ दिया. जब शेफाली का कैच ड्रॉप हुआ उस समय भारत की यह ओपनर 54 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रही थी. हालांकि बाद में वह 87 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंंने 78 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के जड़े.

शेफाली वर्मा को 56 के स्कोर पर मिला जीवनदान.

टॉस में लगभग दो घंटे का विलंब हुआ
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने महिला वनडे विश्व कप फाइनल मैच में रविवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. दोनो टीमें ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले बारिश के कारण टॉस में लगभग दो घंटे का विलंब हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई. दोपहर लगभग 12 बजे से शाम चार बजे तक रूक-रूक कर बारिश होती रही.  मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे लेकिन यहां तेज बारिश हुई.

सुपरसॉपर’ की मदद से सुखाया गया
डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदानकर्मियों ने पिच और गेंदबाजी के दोनों छोर को बाउंड्री तक ढक रखा है लेकिन मैदान के बाकी हिस्सा खुला है जिसे बारिश रूकने के बाद ‘सुपरसॉपर’ की मदद से सुखाया गया. यह महिला विश्व कप टूर्नामेंट का 13 सत्र है और दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने मैदान में उतरेंगी. यह पहली बार है जब महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है. भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांच से भरे दूसरे सेमीफाइनल में पांच विकेट से हराया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में इंग्लैंड को 125 रनों से रौंदा था.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

शेफाली वर्मा का कैच ड्रॉप करना कहीं दक्षिण अफ्रीका के गले की फांस न बन जाए



Source link