Last Updated:
Shafali Verma Scripts History: शेफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 87 रन की पारी खेलकर वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और पूनम राउत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. शेफाली पुरुष या महिला विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय ओपनर बन गई हैं.
नई दिल्ली. शेफाली वर्मा ने महिला विश्व कप फाइनल में इतिहास रच दिया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 87 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली पुरुष या महिला वनडे या टी20 विश्व कप के फाइनल में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय ओपनर बन गई हैं. महिला विश्व कप में पहले यह रिकॉर्ड पूनम राउत के नाम था, जिन्होंने डर्बी में 2017 महिला विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद पुरुषों में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2003 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी.
आईसीसी टूर्नामेंटों में साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सौरव गांगुली के 117 रनों का रिकॉर्ड सर्वोच्च है. लेकिन यह तथ्य कि इससे पहले किसी भी भारतीय ने विश्व कप फाइनल में 86 का आंकड़ा पार नहीं किया था, यह दर्शाता है कि इसे हासिल करना कितना मुश्किल है. पूनम राउत के विपरीत शेफाली ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने पारी में केवल 78 गेंदें खेलीं और 111.54 की औसत से सात चौके और दो छक्के लगाए.
शेफाली वर्मा ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा.
शेफाली को चोटिल प्रतिका की जगह टीम में शामिल किया गया
शेफाली पहले विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं.उन्हें चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल किया गया.प्रतिका चोट की वजह से बाहर हो गईं. शेफाली ने सेमीफाइनल में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन उन्होंने फाइनल में जबरदस्त पारी खेली. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने फाइनल में पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की.
फाइनल में टॉस दो घंटे देर से हुआ
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.दोनो टीमें ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले बारिश के कारण टॉस में लगभग दो घंटे का विलंब हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई.दोपहर लगभग 12 बजे से शाम चार बजे तक रूक-रूक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे लेकिन यहां तेज बारिश हुई. डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदानकर्मियों ने पिच और गेंदबाजी के दोनों छोर को बाउंड्री तक ढक रखा है लेकिन मैदान के बाकी हिस्सा खुला है जिसे बारिश रूकने के बाद ‘सुपरसॉपर’ की मदद से सुखाया गया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें