सतना में दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश: दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा, वीडियो आया सामने – Satna News

सतना में दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश:  दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा, वीडियो आया सामने – Satna News



वीडियो में एक आरोपी माचिस चलाते नजर आ रहा, तभी दूसरा आरोपी उसे खींच रहा है।

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के दिदौंध गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक किराना दुकान में आग लगा दी गई। इस घटना में दुकान मालिक रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए। घटना का लाइव वीडियो रविवार दोपहर सामने आया है। 2 आदतन अपराधियों ने आपसी रंजिश के

.

पूरी दुकान जलकर खाक

जानकारी के अनुसार, गांव के दो आरोपी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। बताया जा रहा है आरोपियों ने दुकान मालिक रामप्रकाश कुशवाहा और उनकी पत्नी द्रोपदी कुशवाहा के साथ मारपीट भी की थी। आगजनी में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने बचाई जान

ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर घायल दंपती को बाहर निकाला। रामप्रकाश कुशवाहा को पहले कोठी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें सतना रेफर कर दिया गया। वर्तमान में वे सतना के श्रीजी कान्हा हॉस्पिटल, सर्किट हाउस रोड में भर्ती हैं। उनके शरीर पर गंभीर जलन के निशान हैं।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन दोनों पर मारपीट और धमकी देने के मामले में पहले से कई केस दर्ज हैं।



Source link