Dev Deepawali 2025: 4 या 5 नवंबर? कब है देव दिवाली, उज्जैन के आचार्य से यहां जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व

Dev Deepawali 2025: 4 या 5 नवंबर? कब है देव दिवाली, उज्जैन के आचार्य से यहां जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व


Last Updated:

Dev Deepawali 2025: दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवता धरतीलोक पर आते हैं. देव दीपावली पर नदी स्नान करने और दीपदान करने का महत्व है. इस बार यह पर्व कब है, आइए जानते हैं.

Dev Deepawali 2025: कार्तिक अमावस्या पर 20 अक्टूबर को दिवाली पर पर्व धूमधाम से मनाया गया. अब इसके 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाएगी. देव दीपावली पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिवाली को सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि देवतागण भी दीप जलाकर खुशी से मनाते हैं. इसलिए इसे ‘देव दीपावली’ यानी देवताओं की दीपावली कहा जाता है. आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं इस बार यह पर्व कब मनाया जाएगा और इस्का धार्मिक महत्व क्या है.

कब मनाई जाएगी देव दिवाली? 
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को देर रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा. सनातन धर्म में उदया तिथि मान है. इस प्रकार 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी.

क्यों मनाई जाती है देव दिवाली?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था. इस कारण इसे ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है. उस समय देवताओं ने प्रसन्न होकर भगवान शिव की आराधना की और दीपों से पृथ्वी को प्रकाशित किया. तब से इस तिथि को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है.

इस बार देव दिवाली होंगी खास
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व बड़ा ही खास होने वाला है. क्योंकि इस देव दीपावली पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं. 5 नवंबर को शिववास योग का संयोग रहेगा, जो शाम 6 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ होगा. इसके साथ ही बव करण का भी संयोग बन रहा है. इन योगों में भगवान शिव और शक्ति की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में समृद्धि आती है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Dev Deepawali 2025: 4 या 5 नवंबर? कब है देव दिवाली, आचार्य से जानें सही डेट



Source link