Ind vs Aus: हर्षित राणा का प्लेइंग XI से कटा पत्ता, 3 बदलाव के साथ उतरा भारत

Ind vs Aus: हर्षित राणा का प्लेइंग XI से कटा पत्ता, 3 बदलाव के साथ उतरा भारत


Last Updated:

Harshit Rana Out: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन को बाहर कर अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.

हर्षित राणा हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में प्लेइंग इलेवन को लेकर जो पिछले कुछ दिनों से लगातार बहस हो रही थी अब थम जाएगी. कोच गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को तीसरे मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार के साथ मिलकर बाहर बिठाने का फैसला किया. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी है. होबार्ड टी20 में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-1 से पीछे होने के बाद तीसरे मुकाबले में भारत ने बड़े बदलाव किए हैं. टॉस के वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हर्षित राणा, कुलदीप यादव और संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा की एंट्री हुई है.

सूर्यकुमार ने टॉस पर बताया,  दूसरी पारी में गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी. ये पांच मैचों की सीरीज है और हम एक समय पर सिर्फ 1 मैच पर ध्यान दे रहे हैं. हमने आज के मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं. जितेश, अर्शदीप और वॉशिंगटन को संजू सैमसन, राणा और कुलदीप की जगह शामिल किया गया है.

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

Ind vs Aus: हर्षित राणा का प्लेइंग XI से कटा पत्ता, 3 बदलाव के साथ उतरा भारत



Source link