Women’s World Cup 2025 Final: खिताब जीतने इन 11 शेरनियों के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, देख लीजिए Probable Playing 11

Women’s World Cup 2025 Final: खिताब जीतने इन 11 शेरनियों के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, देख लीजिए Probable Playing 11


Women’s World Cup 2025 Final: महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल का मंच तैयार है. 2 नवंबर यानी आज दोपहर तीन बजे से खिताबी भिड़ंत शुरू होगी. आज पूरे 25 साल बाद विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिलने जा रहा है. फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं. दोनों ने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टीम इंडिया मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी.

इंडिया विमेंस टीम इससे पहले दो फाइनल 2005 और 2017 हार चुकी है, लेकिन वो तीसरे मौके को हाथ से नहीं देना चाहेगी. वहीं अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है. दोनों ही टीमें मजबूत हैं और फाइनल में जो बढ़िया खेलेगा वो ट्रॉफी अपने नाम करेगा. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था, तो वहीं अफ्रीका टीम 4 बार की चैंपियन इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में पहुंची है.

इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत-अफ्रीका के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी. अब फाइनल में भारत इस हार का बदला लेकर ट्रॉफी जीतना चाहेगा. इस पूरे सीजन में टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. स्मृति मंधाना ने बढ़िया बैटिंग की. जेमिमा रॉड्रिग्ज ने सेमीफाइनल में कमाल 127 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली है. सबकी नजर प्लेइंग 11 पर रहने वाली है. फाइनल से पहले भारतीय टीम बेहद संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिख रही है.

Add Zee News as a Preferred Source


विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है भारत

इस टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज प्रतीक रावल के चोटिल होने से भारत को नुकसान हुआ था. उनकी जगह सेमीफाइनल के लिए शेफाली वर्मा को टीम में वापस लाया गया, लेकिन वो मौका का फायदा नहीं उठा सकीं. अब फाइनल में उनसे टीम को अच्छी पारी की उम्मीद होगी. माना जा रहा है कि टीम इंडिया ने जिन 11 खिलाड़ियों के साथ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी, उसी कॉम्बिनेशन के साथ वो फाइनल खेलेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत की 11 शेरनियां खिताब पर कब्जा करने उतरेंगी.

फाइनल में ऐसी रह सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

फाइनल में मंधाना के साथ विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ही उतरेंगी. नंबर-3 की बात करें तो यहां जेमिमा रॉड्रिग्ज का खेलना लगभग तय है. कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर आएंगी. इसके बाद अमनजोत कौर दिख सकती हैं. फिर विकेटकीपर ऋचा घोष का नंबर आएगा, जो एक फिनिशर की भूमिका निभा रही हैं. दीप्ति शर्मा बतौर ऑलराउंडर खेलेंगी. स्पिन डिपार्टमेंट की कमान दीप्ति शर्मा, श्रीचरणी और राधा यादव पर रहने वाली है. वहीं तेज बॉलिंग में कांति गौड़ और रेणुका ठाकुर होंगी.

Women’s World Cup 2025 Final के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत– शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), राधा यादव, कांति गौड़, श्रीचरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका- लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजैन कप्प, सिनालो जाफ्टा (WK), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

पहली बार हो रहा ऐसा

ऐसा पहली बार हो रहा है कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई भी टीम नहीं है. आखिरी बार कीवी टीम ने 2000 में खिताब जीता था. उसके बाद से जितने भी फाइनल हुए, उनमें या तो ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी या फिर इंग्लैंड ने बाजी मारी. लेकिन अब पूरे 25 साल बाद ये मौका आया है, जब फाइनल में 2 नई टीमें हैं. 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में यह पहली बार है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल का हिस्सा भी नहीं हैं. इस टूर्नामेंट को 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड ने अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें: T20I Retirement: विराट कोहली के दोस्त ने कर दिया संन्यास का ऐलान, इस दिग्गज को पूरी दुनिया में मिलता था प्यार

 



Source link