.
राहतगढ़ थानांतर्गत मोहासा गांव के किसान के घर से चोर जेवर व नगदी ले गए। पुलिस ने चोरी गए जेवर की कीमत कम आंकी है। जिस पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार किसान राजेंद्र राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अक्टूबर की रात 8.30 बजे हम लोग अपने घर के दरवाजे बंद करके सो गए थे।
सुबह 7 बजे उठे तो देखा कि लोहे के दरवाजे की कुंडी अंदर से खुली थी और बाहर से बंद थी। कमरे में रखी लोहे की अल्मारी का भी दरवाजा खुला था। उसमें रखे जेवरात का बैग नहीं मिला। बैग में 60 हजार नगद, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की माला, चार सोने की चूड़ी थी जो कि चोर ले गए। जेवर करीब 18 साल पहले खरीदा था। पुलिस ने जेवर की कीमत 95 हजार रुपए आंकी है।